Monday, 8 June 2015

खतरे में

ना इस्लाम खतरे में है,
ना हिन्दू खतरे में है
धरम और मजहब से बटता
इंसान खतरे में है
ना राम खतरे में है,
ना रहमान खतरे में है
सियासत की भेट चढ़ता
भाई चारा खतरे में है
ना कुरआन खतरे में है ,
ना गीता खतरे में है
नफरत की दलीलों से इन
किताबो का ज्ञान खतरे में है
ना मस्जिद खतरे में है ,
ना मंदिर खतरे में है
सत्ता के लालची हाथो, इन
दीवारों की बुनियाद खतरे में है।
ना ईद खतरे में है ,
ना दिवाली खतरे में है।
गैर मुल्को की नजर लगी है ,
हमारा सदभाव खतरे में है ।
जरा गौर से देखो मेरे देश वासियों
अब तो हमारा "भारत का संविधान खतरे में
है...........!

follow me on
Facebook
Email

No comments:

Post a Comment