आधुनिक जीवन में शास्त्रों में लिखी बातों को हू-ब-हू अपनना बेहद मुश्किल है. लेकिन अगर हम उनकी कुछ बातों को अपने जिंदगी में अपना सकें तो हमारी जिंदगी कुछ और खुशहाल हो सकती है. ये पांच बातें हैं जिन्हें शास्त्रों में रात में करने की मनाही है. जिन्हें हम अपने जीवन में असानी से अपना सकते हैं.
1. खुले बाल नहीं सोना चाहिए
शास्त्रों के अनुसार रात में लड़कियों के लिए बालों को खुला रखना नकारात्मक माना गया है. बाल खुले होने से सर के इर्द-गिर्द नकारात्मक उर्जा एकत्रित हो जाती है.
2.चौराहों पर नहीं जाना चाहिए
कहा जाता है कि चौराहों पर नकारात्मक उर्जा बनी रहती है और रात को तो यह उर्जा और भी बढ़ जाती है. इसलिए भूलकर भी रात को किसी चौराहे पर न जाएं.
3.बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए
रात में उन लोगों से मिलने से बचना चाहिए जिनकी छवि समाज में खराब है. इससे आपकी भी बदनामी हो सकती है.
4.श्मशान के आसपास नहीं जाना चाहिए विष्णु पुराण में रात में श्मशान के आस-पास जाने से मना करतें है. इसका कारण यह है कि श्मशान भूमि के आस-पास नकारात्मक उर्जा अधिक सक्रिय रहती है. यह आपकी मानसिक स्थिति के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है.
5.इत्र या डियो लगाकर नहीं सोना चाहिए
कई लोग रात में नहा-धोकर इत्र वगैरा लगाकर बिस्तर पर जाते हैं. लेकिन शास्त्र कहते हैं कि रात में हाथ पांव और चेहरा धोकर ईश्वर का ध्यान करते हुए सोना चाहिए. इत्र लगाने से नकारात्मक उर्जा आपकी ओर आकर्षित हो सकती है.
Friday, 19 June 2015
सावधान ! भर्म नही समझदारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment